आग लगने से मासूम की मौत

 बस्ती ।जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जब घर में बिजली शार्ट सर्किट होने से आग लग गई, तो उस वक्त रजाई में सो रही एक साल मसूम बच्ची की झुलसने से मौत हो गई। यह मामला कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पिलखांव गांव में बिजली की चिंगारी से रजाई में आग लग गई। उसके नीचे सो रही एक साल की बच्ची जिंदा जल गई। घटना के समय मां छत पर गेहूं फैलाने गई थी। यह मामला पिलखांव में शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे हुई। परिवार और गांव के लोगों का कहना है कि सूरज कुमार सोनी सुबह लगभग नौ बजे अपनी दुकान पर चले गए। घर में उनकी पत्नी पिंकी देवी मौजूद थीं। पिंकी अपनी एक वर्षीय बेटी राधा को रजाई के नीचे सुलाकर छत पर गेहूं फैला रही थी। कुछ समय बाद अचानक तेज धुआं कमरे के अंदर से निकलने लगा।जब उसकी नजर पड़ी तो वह नीचे उतरी। देखा कि जिस कमरे में राधा सो रही थी, उसी में आग लगी है। घर में काफी धुआं फैल जाने से दिखाई भी नहीं पड़ रहा था। पिंकी के शोर मचाने पर लोग दौड़े। गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया।जब लोग अंदर जाकर देखा तो एक वर्षीय राधा जलकर बिस्तर में ही चिपक गई थी। घटना देखकर मां पिंकी चीखने चिल्लाने लगी। लोगों ने घटना की जानकारी सूरज को दी। मौके पर पहुंचे सूरज सोनी भी दंग रह गए। सूचना पर पहुंची कप्तानगंज पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। घर और गांव वालों के कहने पर पुलिस ने शव को अंत्येष्टि के लिए दे दिया। वहीं पिंकी का रो रोकर बुरा हाल है। दोपहर में घर वालों ने शव को दफन कर दिया।