भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र जी के निधन ,कार्यकर्ताओं में शोक 

बस्ती 10 मई।भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व बस्ती जिला प्रभारी  उपेंद्र दत्त शुक्ल का रविवार दोपहर गोरखपुर के पनेशिया अस्पताल में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि इनका निधन हार्ट फेल होने की वजह से हुआ है। 2018 के उपचुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ ने इन्हें गोरखपुर का  राजनीतिक उत्तराधिकारी बनाया था। हालांकि उस दौरान उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
पूर्वांचल में उपेंद्र दत्त शुक्ल की पहचान ब्राह्मण चेहरे के रूप में होती थी, संगठन और कार्यकर्ताओं में इनकी अच्छी पकड़ थी। प्रदेश में जब राजनाथ सिंह की सरकार थी, तो उपेंद्र दत्त गोरखपुर में पार्टी के जिलाध्यक्ष थे। उपेंद्र विद्यार्थी जीवन से ही भाजपा के प्रति काफी निष्ठावान थे। विद्यार्थी परिषद की राजनीति में भी उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। यह खबर सुनकर वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र नाथ तिवारी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष
अजय सिंह गौतम,प्रेरक मिश्र,सांसद  हरीश द्विवेदी, विधायक संजय प्रतात जयसवाल,दयाराम चौधरी, रवि सोनकर ,जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन,  , नितेश शर्मा,अश्विनी उपाध्याय, बृजभूषण, अनूप पांडेय, राजेश पाल चौधरी, पिंटू तिवारी, आलोक पांडेय, रिंकू दूबे, भूपेंद्र सिंह, रविन्द्र गौतम, को गहरा शोक लगा।