बस्ती।अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की जनपद इकाई का बुद्धवार की देर शाम को प्रदेश उपाध्यक्ष अमरमणि पांडेय उपस्थिति में विस्तार किया गया। संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से गौरव चावला को जिला उपाध्यक्ष विकास सिंह को युवा जिला महामंत्री और दिनेश सिंह रमेश सिंह भूपेंद्र सिंह वीरेंद्र त्रिपाठी एवं सतपाल सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री पांडे ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में व्यापारियों के उत्पीड़न को रोकने के लिए एक मजबूत संगठन देने का प्रयास हम सभी कर रहे हैं।