202 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास मुख्यमंत्री -आशुतोष


 बस्ती 08 दिसम्बर ।प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 09 दिसम्बर  को 01.25 बजे मुंडेरवा चीनी मिल परिसर में हेलीकॉप्टर से आएंगे। उक्त जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने दी है।मुख्यमंत्री 1.30 बजे से मुंडेरवा चीनी मिल में सल्फरलेस सुगर प्लांट की परियोजना का लोकार्पण करेंगे।

 उन्होंने बताया कि इसके अलावा 202 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह कि 05 महिलाओं को चेक प्रदान करेंगे तथा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत 05 लाभार्थियो को प्रमाण पत्र का वितरण करेंगे। जिलाअधिकारी ने बताया कि मां. मुख्यमंत्री 2.15 पर पिपराइच के लिए प्रस्थान करेगे।।।