बालिका संवाद में बोली बेटियां ना डरेंगे ना सहेंगे जमकर करेंगे मुकाबला

बालिका संवाद में बोली बेटियां ना डरेंगे ना सहेंगे जमकर करेंगे मुकाबला




संतकबीरनगर- जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में आज मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिका संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत खलीलाबाद के बीजेपी विधायक दिग्विजय नारायण और उर्फ चौबे  , महिला थाने की इंस्पेक्टर  डॉक्टर शालिनी सिंह, पैनलिस्ट अनीता सिंह, सोनी सिंह और अध्यापिका इंदु यादव ने दीप प्रज्वलन करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। बालिका संवाद कार्यक्रम में  टीम ने  सूर्या एकेडमी  की छात्राओं को  मिशन शक्ति अभियान के बारे में जागरूक  करते हुए  छात्राओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दिया। आपको बता दें कि मिशन शक्ति अभियान के तहत आज जिले के सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में बालिका संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस आयोजन का शुभारंभ खलीलाबाद के विधायक दिग्विजय नारायण और जय चौबे ने दीप प्रज्वलित करते हुए किया। कार्यक्रम के दौरान पैनलिस्ट ने एकेडमी की छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जागरूक करते हुए उनको साहसी बनने का गुण बताएं। सूर्या एकेडमी की  छात्राओं ने मिशन शक्ति अभियान के तहत ट्रेनिंग पाकर  छात्राओं ने कहा  कि न डरेंगे  ना सहेंगे डटकर करेंगे मुकाबला। कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक जय चौबे ने कहा कि सरकार द्वारा बालिका सुरक्षा को लेकर लगातार कदम उठाए जा रहे हैं इसी के तहत मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत की गई है जिससे बालिका सशक्त हो सके और किसी भी समय अपनी सुरक्षा खुद कर सके। सरकार महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विभिन्न योजनाएं चलाकर उनको लाभान्वित कर रही है। कार्यक्रम के दौरान महिला थाने के इंस्पेक्टर डॉ शालिनी सिंह, प्राथमिक विद्यालय मंझरिया की सहायक अध्यापिका अनिता सिंह और डॉक्टर सोनी सिंह और  अध्यापिका इंदु यादव ने एकेडमी की  छात्राओं को  महिला हेल्पलाइन सहित विभिन्न जानकारियां देते हुए उन्हें  सशक्त बनाया।