बस्ती 19 फरवरी।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने शुक्रवार को कहा है कि 1947 की लड़ाईमें बस्ती के जवानों ने अहम भूमिका निभायी है यही बस्ती जनपद है कि छावनी बाजार में अंग्रेजों ने 250 लोगों को फांसी पर चढ़ा दिया था। बस्ती की माटी हमेशा पूजनीय है। आज यहां भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में आयोजित तीन दिवसीय बस्ती महोत्सव का उद्घाटन करने के बाद बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से स्थानीय कलाकारांें को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता हैं भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की केंद्र तथा प्रदेश सरकार सभी वर्गाे के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कहा जाता था कि केंद्र से जो पैसा आता है वह सीधे विकास कार्यो तक नही पहुंच पाता था सौ रूपये की जगह 15 रूपये ही पहुंचता था लेकिन जब से भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की सरकार बनी है तब से ऐसा नही है। हमारा देश प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी के नेतृत्व में शक्तिशाली बन रहा है। प्रदेश की योगी सरकार गुण्डे माफियों के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही कर रही है। जब से प्रदेश में योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने है तब से गुण्डे माफिया या तो आत्मसमर्पण कर दिये है या तो प्रदेश छोड़कर भाग गए है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के सैनिको का मनोबल बढ़ा है देश के सैनिक इतने मजबूत हो गये है कि दुश्मनों को उनके घर में घुस कर टक्कर दे रहे है। पाकिस्तान में घुस कर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया, पहले दिल्ली में आतंकवादी बम फोड़ा करते थे, लेकिन जब से नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने है। आतंकवादियों के विरूद्ध निरन्तर कार्यवाही किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने कश्मीर से धारा 370 को एक झटके में हटा दिया। अनुच्छेद 35 ए जो जम्मू कश्मीर को राज्य के रूप में विशेष अधिकार देता था उसे एक ही झटके में अमित शाह ने हटा दिया। इससे वहां के लोगों को काफी लाभ पहुंचा है विकास की रफ्तार आगे बढ़ी है। आजादी के बाद से इतना विकास कार्य किसी भी सरकार ने नहीं किया था। जितना कार्य भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार में हो रहा है।